twitter

.
जब आप नोटिस करते है की, आपका पीसी धीमी गति से चल रहा है, तो निश्चित ही आपको हार्ड डिस्क डिफ्रॅग करनी चाहिए| क्या आपको कभी यह सवाल आया है की डिफ्रॅग्मेंट्स क्या है? और डिफ्रॅग्मेंटींग करके हार्ड का प्रदर्शन कैसे  बेहतर होता है? इस पोस्ट में इस बारे में चर्चा करेंगे|
 
Disk Fragmentation:
डिस्क फ्रैग्मन्टेशन यह एक प्रोसेस है, जो डिस्क वाल्यूम के डेटा के फ्रॅग्मेंट्स(टुकडे) को संघटित करता है जिससे वह अधिक कार्यकुशलता काम कर सके|
Defragment है क्या समझने के लिए पहले आपको हार्ड डिस्क कैसे काम करती है और हार्ड डिस्क मे डेटा कैसे संग्रहित होता है यह जानाना महत्वपूर्ण है|

हार्ड डिस्क कैसे काम करती है?
हार्ड डिस्क में कई रोटेटींग प्लैटर्स होते है, जिन्हे डेटा प्लैटर्स भी कहा जाता है| हर एक प्लैटर के हर एक साइड में संकेन्द्रित गोलाकार स्ट्रिप होते है, जिन्हे ट्रैक्स कहा जाता है और हर एक ट्रैक्स सेक्टर में बांटा जाता है| प्रत्येक सेक्टर 512 बाइटस का डेटा संग्रह करता है| क्लस्टर डिस्क के सबसे छोटे युनिट का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे फाइल को स्टोर करने के लिए आवंटित किया जाता है|
सेक्टर के ग्रुप को क्लस्टर कहते है और यह सेक्टर से बडा युनिट होता है|जब आप हार्ड ड्राइव पर डेटा संग्रहित करते है, तो यह उस फाइल को अखंडीत संग्रहित करता है| तकनीकी भाषा में, फाइल सिस्टम, फाइल का डेटा संग्रहीत करने के लिए क्लस्टर का एक समूह आवंटित करता है| उदाहरण के लिए, अगर हर एक क्लस्टर का आकार 512 बाइट है और फाइल का आकार 900 बाइट है, तो यह फाइल को संग्रहित करने के लिए 2 क्लस्टर आवंटित होंगे| बादमें जब आप इस फाइल को अपडेट किया और उसका आकार 1600 बाइट हुआ, तो इस फाइल को संग्रहित करने के लिए अन्य दो क्लस्टर को आवंटित किया जाएगा|
हार्ड डिस्क में एक छोटा आर्म (हाथ) होता है जो डिस्क के सतह पर घुमता है| जब आप इस फाइल को ओपन करते है, तो इस आर्म को इन विशेष सेक्टर तक जाना होता है और इसी समय प्लैटर को सही स्थिती में आने के लिए चक्कर लगाना पडता है| अगर आप को यह अॅक्सेस टाइम कम करना चाहते है, तो आपको आर्म की गतिविधी को जितना संभव हो उतना कम करना होगा और इसके लिए डिस्क में डेटा क्रमबद्ध खंडों मे संग्रहित होना चाहिए|अब ऐसे स्थिती की कल्पना करें की आपकी ड्रार्ड डिस्क डेटा से पुरी भर जाने के बाद आपने अन्य डेटा संग्रहित करने के लिए कुछ डेटा डिलीट किया है और यह खाली जगह हार्ड की सतह पर बिखरी हुई है|
अब जब आप कोई प्रोग्राम इन्स्टॉल करते है या बड़ी फ़ाइल स्टोर करते है, तो यहां यह सम्भावना होती है की इसे हार्ड में स्टोर करने के लिए क्रमबद्ध जगा ना मिले| ऐसे समय यह डेटा खंडित होकर कई जगह पर स्टोर होता है| इस तरह डेटा फ्रैग्मेन्ट होता है|
अब जब कम्प्यूटर इस प्रोग्राम को रन करने की या बड़ी फाइल को ओपन करने की कोशिश करता है, तब डिस्क आर्म को कई लोकेशन पर जाना पडता है| इसका परिणाम कम्प्यूटर की धीमी गति में होता है|

Fragments:
हार्ड डिस्क के इन सभी खाली जगह और प्रोग्राम और फाइलों के बिखरे टुकडों को फ्रॅगमेंटस कहा जाता है|
समय के साथ फाइलें संग्रहित करने, उनमें बदलाव करने या उन्हे डिलीट करने सें फ्रैग्मन्टेशन होता है| समय के साथ फाइल और वाल्यूम दोनों खुद फ्रैग्मन्टेड हो जाते है और आपका कम्प्यूटर स्लो हो जाता है क्योकी हार्ड के अैक्सेस आर्म को एक फाइल ओपन करने के लिए कई जगह जाना पडता है|

How Disk Fragmentation works:
Disk Defragmenter यह एक टूल है जो वॉल्यूम के फ्रैग्मन्टेड डेटा को पुनः व्यवस्थित करता है जिससें आपका कम्प्यूटर अधिक कार्यकुशलता से चलें|
Disk Defragmenter आपके हार्ड डिस्क में फ्रॅगमेंटस को खोजता है और डेटा एक एक स्थान से दुसरे स्थान मे इस तरह सें स्थानांतरीत करता है की डेटा एकसलग्न रहें| इससे प्रोग्राम और डेटा अधिक कुशलता से और तेज गती से रन होते है क्याकी सिस्टम को कई लोकेशन से डेटा को रिड नही करना पडता|
हार्ड ड्राइव Defragment करने के लिए दो तरीके है, एक विंडोज डिस्क Defragmenter है जो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, दूसरा तीसरे पक्ष का प्रोग्राम है|

1) Using the Windows Disk Defragmenter:
·                     विंडोज 7 के सर्च बॉक्स में Disk Defragmenter टाइप करें और Enter करें|
·                     सभी ऐप्लीकेशन और फाइलों को बंद करें|
·                     वर्तमान स्थिति में आप को डिस्क को defragment करने की जरुरत है या नही यह तय करने के लिए Analyze disk को क्लिक करें|
( विंडोज का डिस्क विश्लेषण समाप्त हो जाने के बाद, आप पिछले रन में फ्रैग्मन्टेशन का प्रतिशत देख सकते है| अगर यह प्रतिशत 10% से ऊपर है, तो आप को डिस्क defragment करनी चाहिए|)
·                     Defragment Disk को क्लिक करें|
डिस्क डिफ्रैग्मेंन्ट का समय आपकी हार्ड डिस्क के फ्रैग्मन्टेशन के आकार पर निर्भर करता है, इसे समाप्त होने के लिए कुछ मिनट से कई घंटे लग सकते है| आप अब भी डीफ़्रेग्मेंटेशन प्रक्रिया के दौरान अपने कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं|

2) Using Third Party application:
सबसे अच्छे और मुक्त Disk Defragmenter ऐप्लीकेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें|

Friday 25 March 2016 | 2 comments |

Popular ads

.