twitter

.
बाद में पढ़ने के लिए पूरा वेब पेज सेव क्यों करें? वैसे, इसके कई संभावित कारण है| हो सकता है, आपने कोई दिलस्प वेबसाइटों की खोज कि है, जिन्हे आप पढ़ना चाहते है लेकिन आप किसी काम में व्यस्त हैं या आप यात्रा कर करने वाले हो और आप सभी समय के लिए ऑनलाइन नहीं रह सकते या फिर आप कुछ उपयोगी जानकारी को सेव करके रखना चाहते है जो आपातकाल में काम में आ सकती है| तो ऐसे सभी मामलों में हम बाद में पढ़ने के लिए इन वेब पेज को सेव करके रखना चाहते है| तो यहाँ कुछ तरीके हैं -

Use Save As to save Web Pages on computer from Your Browser
यह आपके पीसी में वेबपेज को सेव करने के लिए पारंपरिक पद्धति है| सिर्फ ब्राउजर को ओपन करें, वेब पेज पर जांए और File > Save Page As से वेब पेज को सेव करें| यहाँ अगर आपने Web Page, Complete का विकल्प चुना और किसी फोल्डर में इसे सेव किया तो इस फोल्डर में इमेजेस के साथ HTML फाइल और अन्य डेटा बन जाएगा| इस HTML फाइल को डबल क्लिक करके आप इस वेब पेज को ओपन कर सकते है|

Saving Complete Webpages As PDF
हम वेब पेज को पीडीएफ के रूप में सेव करके उन्हे बाद में पढ़ सकते है| इसके लिए हमें एक छोटे सॉफ्टवेयर doPDF की जरूरत है| doPDF को इन्स्टॉल करने के बाद आप को सिर्फ प्रिंट कमांड देनी है और doPDF प्रिंटर को सिलेक्ट करना है फिर सेव करने के लिए लोकेशन सिलेक्ट करें| doPDF के बारे में अधिक जानकारी के लिए पहले का लेख पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करें|

Pocket:
पॉकेट यह एक नि:शुल्क सेवा है, जो कोई भी लेख, वीडियो या कुछ भी सेव करने के लिए मदद करता है| इसमें आप सिधे अपने ब्राउजर सें या ट्विटर, फ्लीपबोअर्ड, पल्स और ज़िते जैसे ऐप्स से कुछ भी सेव कर सकते है| इसके लिए केवल आप को पॉकेट में एक अकाउंट की जरूरत है और फिर आप को जब भी समय मिले आप वेब सें कुछ भी अपने पीसी में सेव कर सकते है| बाद में आप पॉकेट के वेब ऐप को अॅक्सेस करके इन वेब पेजेस को पढ़ सकते है| इसके अलावा आप पॉकेट एप को फोन या टॅब्लेट में भी अॅक्सेस कर सकते है और इसके लिए आपको इंटरने की जरूरत भी नही|

Instapaper:
Instapaper यह वेब पेज और लेख को सेव करके बाद में पढ़नें के लिए सबसे आसान तरीका है| इसमें कही भी, कुछ भी, अच्छी तरह से फॉर्मैट डेटा आइफोन, आइपैड, एंड्राइड, कम्प्यूटर या किंडल पर सेव कर सकते है|
आप को तो बस Instapaper bookmarklet को आपके ब्राउजर के बुकमार्क बार में ड्रैग करके इनस्टॉल करना है| फिर आप को जब भी कुछ भी मिले जो पढ़ने योग्य है लेकिन इसे पढ़ने के लिए वक्त नही है, तो bookmarklet को क्लिक करें और फिर जब भी वक्त मिले तब पढ़े|
Instapaper आपको बाद में पढ़ने के लिए वेब पेज को सेव करने के लिए बुकमार्कलेट प्रदान करता है| इसमें आप सेव किए साइट के लिंक आपके कम्प्यूटर के ब्राउजर में या आइफोन पर देख सकते है| यह आपको वेब पेज ऑफ़लाइन देखने की सुविधा के साथ आरएसएस भी प्रदान करता है|

Tuesday 22 March 2016 | 0 comments |

0 comments:

Post a Comment

Popular ads

.