twitter

.
गूगल ऐडसेंस खाता मुफ़्त बनाया जा सकता है, यह आनलाइन आमदनी का एक सरल और विश्वसनीय तरीक़ा है जिसके द्वारा कोई भी अपनी साइट या ब्लॉग पर गूगल के विज्ञापन दि

गूगल ऐडसेंस खाता मुफ़्त बनाया जा सकता है, यह आनलाइन आमदनी का एक सरल और विश्वसनीय तरीक़ा है जिसके द्वारा कोई भी अपनी साइट या ब्लॉग पर गूगल के विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकता है। आपको एक गूगल सर्च का विजेट भी मिलता है जिसको प्रयोग करने पर आपके साइट विजिटर को सर्च परिणाम पेज पर भी विज्ञापन दिखते हैं जिससे आपकी आमदनी में इजाफ़े की सम्भावना और अधिक हो जाती है।
गूगल ऐडसेंस खाता बनाना

गूगल ऐडसेंस खाता बनाने के लिए ज़रूरी है…

1. किसी भी प्रयोगकर्ता के पास एक गूगल ब्लॉग या वेबसाइट होनी चाहिए।
2. अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों की वेबसाइटें व ब्लॉग तुरंत स्वीकार किये जाते हैं किंतु भारतीय उपमहाद्वीप और चीन के लिए ब्लॉग व साइट का 6 महीने पुराना होना अति आवश्यक है।
3. यदि आपके पास डोमेन हो तो गूगल ऐडसेंस खाता स्वीकारे जाने की सम्भावना अधिक हो जाती है।
4. ब्लॉग या वेबसाइट की भाषा अंग्रेजी होनी चाहिए। अब हिंदी भाषा के ब्लॉग या साइट के लिए भी ऐडसेंस स्वीकार किया जाता है, लेकिन अन्य भारतीय भाषाओं के ब्लॉग पर स्वीकार नहीं किया जाता है। स्वीकार्य भाषाओं की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया लिंक देखिए।
संदर्भ: http://support.google.com/adsense/bin/answer.py?hl=en&answer=9727
5. गूगल ऐडसेंस खाता किसी को मिल सके इसके लिए काफी सख़्त लेख सामग्री नीतियाँ अपने विज्ञापनकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती हैं। इसलिए ऐडसेंस सिर्फ़ उन साइटों व ब्लॉगों के लिए स्वीकार किये जाते हैं जिन पर मूल या असली लेख सामग्री हो।
6. यदि आपके पास पहले से स्वीकारा हुआ गूगल ऐडसेंस खाता है और आप अपने ब्लॉग या साइट पर चोरी किया यानि जो पहले से ही कहीं उपलब्ध सामग्री जैसे लेख, चित्र और मल्डीमीडिया विडियो आदि कुछ भी प्रकाशित करते हैं तो आपका खाता निरस्त कर दिया जाता है।
7. यदि आपकी साइट पर अश्लील सामग्री जैसे वयस्क कहानियाँ और वयस्क विडियो तो आपके आवेदन या खाते को निरस्त कर दिया जाता है।
8. यदि आप कॉपीराइटेड सॉफ़्टवेयर और म्यूज़िक डाउनलोड की साइट चलाते हैं तो उसके अवैध होने की स्थिति में आपके आवेदन या खाते को निरस्त कर दिया जाता है।
संदर्भ: https://support.google.com/adsense/answer/9892
9. आपकी साइट व ब्लॉग पर एक महीने में पाठकों का कितना आवागमन है यह भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
10. यदि आप साइट का ट्रैफ़िक पैसे देकर बढ़ाते हैं तो यह बात भी गूगल ऐडसेंस खाता धारक के लिए नियमों के विरुद्ध है।
11. आपको अपनी ही साइट व ब्लॉग पर दिखने वाले विज्ञापनों पर क्लिक करने की अनुमति नहीं होती है।
12. यदि आप अपने मित्रों से अनुरोध करते है कि वे आपकी साइट पर क्लिक करें तो यह भी नियमों के विरुद्ध है।
13. यदि आप अन्य प्रकार का क्लिक अपराध या धोख़ाधड़ी करते पाये जाते हैं तो तुरंत ही गूगल ऐडसेंस खाता निरस्त कर दिया जाता है।
14. आप विज्ञापन दिखाने के लिए iframe का प्रयोग नहीं कर सकते हैं|
संदर्भ: https://support.google.com/adsense/answer/32769?hl=en-IN
15. ऐडसेंस आवेदक को गूगल विज्ञापन दिखाने के दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करना चाहिए।
16. ब्लॉग व साइट पर गोपनीयता नीतियाँ प्रकाशित होनी चाहिए और उनमें ऐडसेंस के नियम और शर्तें स्पष्ट उल्लेखित होनी चाहिए।
संदर्भ: https://www.google.com/adsense/localized-terms
Build Privacy Policy: http://hi.techprevue.com/2012/06/make-privacy-policy-and-terms-of-use-for-blogger-or-site.html
Adding about DoubleClick cookies in privacy policy: https://support.google.com/adsense/answer/1348695?hl=en
17. आपको वेबमास्टर दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिये लिंक पर जायें।
संदर्भ: https://support.google.com/webmasters/answer/35769
18. ऐडसेंस आवेदक का वयस्क होना आवश्यक है उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
19. आवेदक के पास अपने नाम से एक बैंक खाता होना चाहिए ताकि वो गूगल ऐडसेंस से प्राप्त चेक भुना सके। चेक के अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक फण्ड ट्रांसफर से भी $100 से अधिक की आमदनी प्राप्त की जा सकती है।
20. यदि आप Adsense Program Policies के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो नीचे दिये लिंक पर जायें।
संदर्भ: https://support.google.com/adsense/answer/48182?hl=en-IN

अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका ध्यान रखना भी आवश्यक है –

1. यदि आप सब कुछ नये सिरे से शुरु कर रहे हैं तो आपके पास लगभग 25 उच्चकोटि के लेख होने चाहिए जिनकी शब्द सीमा 500 से अधिक हो तो अच्छा रहता है।
2. पुराने विषयों पर ही अगर कोई नई जानकारी वाली पोस्ट बना रहे हो तो उसे बिल्कुल अनूठे ढंग से लिखिए जिससे वो गूगल सर्च के परिणामों में उपलब्ध परिणाम वाले पेज पर पहले से ही न प्रकाशित हो चुका हो।
3. अपने वेबसाइट से अनावश्यक जावास्क्रिप्ट वाले सभी गैजेट हटा दीजिए। यह गूगल ऐडसेंस बॉट को भ्रमित कर सकते हैं।
4. आप अपने ब्लॉग को अगर डायरेक्ट्रीज़ में जमा कर रहे हैं तो पेड लिंक से बचे गूगल बॉट इसे आसानी से समझ सकता है। हालाँकि कम्यूनिटी पोर्टल और संकलक का प्रयोग बेहतर रहता है। इसके बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिये लिंक पर जाएँ।

5. आप अपने ब्लॉग को साफ़-सुथरा रखिए। तात्पर्य है कि आपके ब्लॉग पर नेवीगेशन सरल और सुव्यवस्थित होना चाहिए।
›› More Information about AdSense Help



 


Monday 18 April 2016 | 0 comments |

0 comments:

Post a Comment

Popular ads

.