twitter

.
यह लेख कीबोर्ड शॉर्टकट कीज के उपयोग सें आपके कम्प्युटर पर कुछ मजेदार करने के बारे में है|
अब समय आया है किबोर्ड शॉर्टकट के साथ कम्प्युटर पर कुछ मजे करनें का| कीबोर्ड शॉर्टकट पीसी की उत्पादकता बढाता है| बेशक, हर पीसी उपयोगकर्ता कुछ आसान शॉर्टकट जानता है| लेकिन आप बिना माउस के अधिक कुशलता और जलद गतीसे से काम करने के अलावा आप अपने दोस्तों या सहयोगियों को प्रभावित कर सकते हैं|




Browser:
  • Ctrl+W: आप ब्राउज़रों में एक टैब को बंद करना चाहते हैं, तो इस कीज को दबाएँ| यह कीज सभी प्रोग्रॅम मे काम करती है|
  • Ctrl + Shift + T: अगर आपने गलतीसें ब्राउज़र में एक टैब को डिलीट किया है, तो इस बंद टैब को पूर्ववत लाने के लिए यह कीज दबाएं (मैक के लिए Cmd+Z)
  • Ctrl + PageUp / PageDown: ओपन किए हुए टैब में नेविगेट करने के लिए|

File and Folder:
  • Shift + Ctrl + N: विंडोज 7 में नया फ़ोल्डर बनाना आसान है| बस किसी फ़ोल्डर में Shift + Ctrl + N प्रेस करें और New Folder नाम का एक फ़ोल्डर आप के लिए बनाया जाएगा|
  • F2: किसी फोल्डर का नाम जल्दी से बदलने के लिए F2 की प्रेस करे|
  • F3: यह Explorer को ओपन करके सर्च बार को सिलेक्ट करता है| अगर आप ने पहले से ही एक्सप्लोरर ओपन किया है तो यह इसमे सर्च करने के लिए सर्च का सर्च का डाइलॉग बॉक्स ओपन करेंगा|
  • Alt + F4: किसी भी प्रोग्रॅम को बंद करने के लिए|
  • Ctrl + W: वर्तमान में चल रही विंडो या टैब को बंद करने के लिए इस कीज का इस्तेमाल करे|

Magnifier:
  • Windows + [+] या Windows + [-] : यह कीज विंडोज मॅग्निफाइयर को आक्टीवेट्स करती है, जो स्क्रिन को जूम इन या जूम आउट करता है|
  • Windows + Esc : विंडोज मॅग्निफाइयर से बाहर आने के लिए|


Amazing Windows key:
  • Windows + M: यह कीज सभी मोजूदा विंडोज को तुरन्त टास्कबार पर मिनिमाइज़ करती है| आप कर रहे काम को अप्रत्याशित हस्तक्षेप करने वालों से छिपाने के लिए यह एक शानदार तरीका है| जब आप को इन विंडोज को फिर से वापस चाहिए तो Windows + Shift + M कीज प्रेस करें|
  • Windows + Home: वर्तमान विंडो को छोड़कर सभी प्रोग्रॅम्स को मिनिमाइज़ करता है|
  • Windows + L: पीसी को तुरन्त लॉक करने के लिए|
  • Windows + Tab: इसे Aero Flip 3D के रुप में जाना जाता है| इस कीज से आप जल्दी से टास्क बार को क्लिक किए बिना सभी ओपन विंडोज का प्रीव्यू देख सकते है| यह सभी ओपन विंडोज को स्टॅक के रुप में प्रदर्शित करता है|
  • Windows + Pause: जल्दी से Systems Properties डायलॉग बॉक्स ओपन करने के लिए बस इस कीज को प्रेस करें|
  • Windows + T: इस कीज सें सभी टास्कबार के प्रोग्रॅम्स चक्राकार घुमेंगे|
  • Windows + Up/Down : वर्तमान विंडोज को maximizes और restores करने के लिए|
Monday 15 February 2016 | 0 comments |

0 comments:

Post a Comment

Popular ads

.